Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 19, 2022

बिल्हा ब्लॉक के बेलतरा स्कुल में 77 लाख 71 हजार932 रू का गबन का मामला

 


बिल्हा ब्लॉक के बेलतरा स्कुल में 77 लाख 71 हजार932 रू का गबन का मामला

  जिला शिक्षा अधिकारी ने दर्ज कराई रतनपुर थाने में एफ आई आर 

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट

रतनपुर....पूरा मामला यह है की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलतरा में पदस्थ व्याख्याता पुन्नीलाल कुर्रे के बैंक खाते में 77 लाख से भी अधिक की राशि अतिरिक्त के रूप में भुगतान की गई थी और यह राशि महज 11 माह के भीतर 22 बार अलग-अलग ट्रांसफर करके भेजी गई थी, तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य बीएल मरावी, व्याख्याता पुन्नीलाल कुर्रे, लिपिक कैलाश चंद्र सूर्यवंशी यह खेल खेलते रहे और ट्रेजरी के कर्मचारी इसमें उनका खुला साथ देते रहे। यही नहीं, नियमित प्राचार्य एनपी राठौड़ ने जब कार्यभार ग्रहण कर लिया तब भी उन्हे इस पूरे मामले की भनक नहीं लगी, इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार का आलम यह था कि महज 100-200 रुपए की गड़बड़ी के लिए बिल लौटा देने वाले ट्रेजरी कार्यालय की तरफ से लिपिक को इतना संरक्षण प्राप्त था कि वह मनचाहे ढंग से बिल पास कर आता रहा एक ही महीने में दो दो तीन तीन बार बड़ी-बड़ी राशि पुन्नीलाल कुर्रे के खाते में जाती रही कभी जीपीएफ के नाम पर और कभी एरियर्स के नाम पर, लाखों का भुगतान कर्मचारी के खाते में होता रहा और ट्रेजरी वाले सोते रहे।



इस पूरे मामले का खुलासा 2022 में हुआ जब नियमित प्राचार्य एन पी राठौड़ लंबे अवकाश पर गए और जब वहां से लौटे तो प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्यरत पुन्नीलाल कुर्रे उन्हें प्रभार देने से बचते रहे। इसके बाद एन पी राठौर ने अपने प्रभार के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से लिखित शिकायत की और काफी मशक्कत के बाद उन्हें वापिस प्रभार मिला इस पूरे घटना से नाराज एन पी राठौर ने दस्तावेज खंगाले तो पाया कि पुन्नीलाल कुर्रे फिर एक बार राशि आहरण करने के फिराक में थे जबकी खुद डीडीओ रहते हुए ऐसा करना नियम विरुद्ध था। इसके बाद उन्हें शक हुआ और फिर उन्होंने जांच करके इस मामले का खुलासा किया मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी डी के कौशिक ने लिपिक को निलंबित किया और पी एल कुर्रे पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा लेकिन इसके बाद भी विभाग की तरफ से दोषियों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई , यही नहीं ट्रेजरी भी पूरे मामले में चुप्पी साधे बैठा रहा जबकि नुकसान उनकी तरफ से शासन का हुआ है । बहरहाल आज एफआईआर दर्ज कराई गई है और यह FIR भी जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा दर्ज कराई गई है


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad