रिपोर्ट राधेश्याम शर्मा
छुरिया
कलेक्टर श्री डोमन सिंह के द्वारा विकासखंड छुरिया के मोक्षधाम सांकरदहरा का निरीक्षण
जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत कन्हारपुरी में स्थित मोक्षधाम सांकरदहरा का दिनांक 13.12.2022 को कलेक्टर श्री डोमन सिंह के द्वारा जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री अमित कुमार, जनपद पंचायत सी.ई.ओ. श्री एस.के.ओझा, एस.डी.ओ. श्री जी.पी.लारिया, उपयंत्री श्री सुलेन्द्र साहू के साथ निरीक्षण किया गया। मोक्षधाम सांकरदहरा निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कन्हारपुरी के सरपंच श्री रूपराम चन्द्रवंशी, सचिव श्री रमेश रामटेके, रोजगार सहायक विरेन्द्र माली, ग्राम पंचायत के पंच श्री भोजकुमार मेश्राम एवं श्री राजूदास वैष्णव, सांकरदाहरा विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री कमल वैष्णव, उपाध्यक्ष हेमुराम माली, कोषाध्यक्ष श्री भुनेश्वर साहू एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच श्री रूपराम चन्द्रवंशी के मांग पर कलेक्टर श्री डोमन सिंह के द्वारा आवश्यक्तानुसार निम्न विकास कार्यों यथा- नदी किनारे घाट निर्माण (महिला एवं पुरूष), पचरी निर्माण (शिवजी की मूर्ती के पास) डोंगरगांव (कोहका) से सांकरदहरा पंहुच मार्ग निर्माण (प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क अभिकरण से), खुर्सीटिकूल से सांकरदहरा पी.डब्ल्यू.डी. मार्ग का मरम्मत,
तटबंध/पिचिंग कार्य (सिंचाई विभाग से बाड़ आपदा प्रबंधन), सांस्कृतिक कायक्रर्म हेतु कला मंच निर्माण, सोलर लाईट मरम्मत (क्रेडा विभाग), गार्डन जिर्णोद्धार, कचरा संग्रहण केन्द्र (ैस्ॅड) (मनरेगा से), पुराने शौचालय का मरम्मत, सेप्टिक टैंक/सोखता पिट निर्माण, शौचालय के पास पानी टंकी निर्माण, मंच/चबुतरा जिर्णोद्धार कार्य, पुलिया निर्माण, सांकरदाहरा से पांगरी उच्च स्तरीय पुल के उपर डामरीकरण, सौंदर्यीकरण कार्य, पशु आश्रय स्थल निर्माण, मैदान समतलीकरण, ग्राम देवरी में शिवनाथ में पचरीकरण, खाद्य भवन निर्माण कार्य का फ्रिज डी.पी.आर. को सही कर एफ.टी.ओ. करवाना हैं आदि से संबंधित निर्माण कार्यों का प्रकरण प्रस्तुत करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया एवं एस.डी.ओ. को निर्देशित किया गया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.