गन्ना पर आधारित इथेनॉल उद्योग का निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा, कलेक्टर ने निर्माण कार्यो में और तेजी लाने के निर्देश दिए
कलेक्टर श्री महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो का अवलोकन किया और स्थल पर समीक्षा भी की
कवर्धा, 25 दिसम्बर 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की ड्रीम प्रोजेक्ट है कृषि पर आधारित इथेनॉल उद्योग की स्थापना। सीएम की यह ड्रीम प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ के कबीरधाम के कृषि पर आधारित इथेनॉल प्लॉट की स्थापना की जा रही है। यह उद्योग 35 एकड़ में आकार ले रहा है। इस उद्योग का निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत तक कम्प्लीट हो चुका है। नए वर्ष 2023 में तीसरे या चौथे माह तक पूरा होने की उम्मीद है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज निर्माणाधीन उद्योग का मुआयना किया और निर्माण कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अवलोकन करते हुए कहा कि कृषि (गन्ना) पर आधारित यह उद्योग राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है। हाल ही में जिले के प्रभारी श्री टीएस सिंह देव समीक्षा बैठक में इस निर्माण कार्यों सहित उद्योग से जुड़े सभी पहलुओं पर गहनता से समीक्षा की गई है। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के समीप निर्माण हो रहे प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एन.के.जे. बॉयोफ्यूल के तकनिकी अधिकारियों ने बताया कि आगामी नववर्ष के तीसरे या चौथे माह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। राज्य शासन द्वारा कबीरधाम जिले में प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट की स्थापना की जा रही है। एथनॉल प्लांट की स्थापना के लिए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना की खाली भूखंड 35 एकड़ भूमि को चिन्हांकित किया गया है। निरीक्षण के दौरान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के एमडी श्री भूपेन्द्र ठाकुर , जिला आबकारी अधिकारी श्री जीएस दर्दी, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
पी.पी.पी. मॉडल से ईथेनॉल प्लांट की स्थापना का पूरे देश में यह पहला।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.