नव गठित अर्जुन्दा तहसील के प्रथम अध्यक्ष बने उमाशंकर साहू 9 मत पाकर हुए विजयी , सामाजिक लोगो ने दी बधाई।
गुण्डरदेही । नवीन तहसील साहू संघ अर्जुन्दा का उमाशंकर साहू प्रथम अध्यक्ष चुने गए है उमाशंकर साहू कुरदी परिक्षेत्रिय साहू समाज के दुसरी बार अध्यक्ष चुने गए है श्री साहू सामाजिक व राजनीतिक में बहुत सक्रिय है प्रदेश साहू संघ रायपुर के निर्देशों के परिपालन में जिला साहू संघ बालोद के चुनाव अधिकारी के रूप मे लेखराम साहू पर्यवेक्षक हरीश कुमार साहू चुनाव अधिकारी अभय कुमार साहू व लक्ष्मी नारायण साहू सह चुनाव अधिकारी जिला उपाध्यक्ष धिराज साहू ने चुनाव संपन्न कराया अध्यक्ष पद उमाशंकर साहू प्रदीप साहू व सेतराम साहू दावेदार थे
जिसमे उमाशंकर साहू को 9 मत प्रदीप साहू को 5 मत मिला इसी प्रकार पुरुष उपाध्यक्ष शिवकुमार साहू व महिला उपाध्यक्ष मे देवकी साहू निर्विरोध चुना गया है जिला उपाध्यक्ष धिराज साहू ने कहा कि साहू समाज एक ऐसा समाज है जिसका गांव इकाई से लेकर परिक्षेत्र तहसील जिला प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक का समाजिक चुनाव समाज के नियमावली के अनुसार होता है उन्होंने बताया कि गुण्डरदेही तहसील से अलग होकर नया तहसील अर्जुन्दा का गठन हुआ है अर्जुन्दा को भी छग शासन के द्वारा पूर्ण तहसील का दर्जा प्राप्त हो चुका है जिसमे नवीन अर्जुन्दा तहसील अंतर्गत 62 गांव शामिल है जिसमे चार परिक्षेत्र कुरदी मोहंदीपाट भिलाई कांदुल शामिल है नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमाशंकर साहू ने समाजिक लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पहले भी समाज के हित मे काम करते आ रहा हूं आगे भी साहू समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा एवं तहसील साहू संघ अर्जुन्दा का नाम पूरे प्रदेश मे होगा गुण्डरदेही तहसील अध्यक्ष रामस्वरूप साहू ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई दी है इस अवसर पर परिक्षेत्रिय अध्यक्ष शैलेन्द्र साहू देवधर साहू संतोष साहू राम्हू साहू गुण्डरदेही तहसील उपाध्यक्ष नरेंद्र सोनबोइर पुनम प्रकाश साहू पुनम प्रकाश साहू दोषण साहू कमल किशोर मनोज साहू ओमप्रकाश साहू भानु साहू वामन साहू श्याम सुंदर साहू केशव साहू चैतराम अमरनाथ साहू घनश्याम साहू राजेन्द्र साहू लीला चौधरी तामेश्वरी साहू धरमबाई साहू चंद्रिका साहू सहित बड़ी संख्या मे सामाजिक पदाधिकारी मौजूद थे
*CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.