एलसीआईटी कालेज ने यूटीडी बिलासपुर को 9 रन से हराकर पहुँचा क्वार्टरफाइनल मे
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...इंटर कालेज पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में एलसीआईटी कालेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस बोदरी बिलासपुर क्रिकेट टीम ने अपने दूसरे मैच मे यूटीडी बिलासपुर यूनिवर्सिटी टीम को 9 रन से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है इस संबंध में जानकारी देते हुए महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया कि डी एल एस कालेज सरकंडा बिलासपुर की मेजबानी में 15 से 25 दिसम्बर तक इंटर कालेज पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नाक आउट पद्धति से राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में किया जा रहा है जिसमे एलसीआईटी कालेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस बोदरी बिलासपुर टीम के कप्तान आदर्श मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुवे निर्धारित 15 ओवर के मैच में 10 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए एलसीआईटी की ओर से सबसे अधिक रन निखिल पांडे ने 3 चौके व एक की मदद से 21 रन बनाए कप्तान आदर्श मिश्रा ने 2 चौके की मदद से 10 रन बनाए और 89 रन लक्ष्य का पीछा करते हुए यूटीडी बिलासपुर की टीम 79 रन बनाकर आल आउट हो गया इस मैच के प्लयेर ऑफ द मैच एलसीआईटी के खिलाड़ी से निखिल पांडेय को चुना गया जिन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में हरफनमौला खेल का प्रदर्शन कर 21 रन बनाये व 3 विकेट लेकर अपनी टीम को 9 रन से विजयी दिलाया क्वार्टरफाइनल मैच गुरुवार को डी एल एस महाविद्यालय के साथ होगा में विजयी टीम -- आदर्श मिश्रा (कप्तान),मानश, आदर्श, उत्कर्ष , संस्कार यादव, , संस्कार रजक, अक्षत श्रीवास्तव, शीतिज अरोरा, निखिल पांडे,पी प्रथम सिंह, वी अभिषेक सिंह टीम में शामिल थे इनके मैच जीतने पर संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन,उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन, टी एस चैयरमेन उपकार राय,एलसीआईटी कालेज प्राचार्य डॉ. अर्चना शुक्ला,उपप्राचार्य अभिनव पाल एलसीआईटी स्कूल ऑफ फार्मेसी प्राचार्य डॉ. श्रुति राठौर इंजीनियरिंग विभाग उपप्राचार्य शुभी श्रीवास्तव आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दीं है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.