छपारा स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल बनाने श्रीमती नीता पटेरिया ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र ।
सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
छपारा :-भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद पूर्व विधायक महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीता पटेरिया आज मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी को भोपाल में सिवनी जिले के विकास कार्य को स्वीकृति प्रदान करने लिए एक पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने मांग किया है कि सिवनी के पी जी कॉलेज में कृषि संकाय प्रारंभ किया जाए एवं कृषि महाविद्यालय खोला जाए साथ ही नगर पालिका सिवनी को नगर निगम का दर्जा दिया जाए एवं शासकीय स्वास्थ्य केंद्र छपारा को सिविल अस्पताल बनाया जाए ओर बहुत पूरानी मांग उप तहसील कन्हीवाडा को तहसील का दर्जा दिया जाने की माँग किया है । श्रीमती नीता पटेरिया ने उक्त आशय का मांग पत्र स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री सहित अन्य अन्य विभाग के मंत्रियों से मुलाकात की और इन मांगों को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करने की मांग किया है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.