पलारी भाजपा मंडल BLA2 एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल जी
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:-भारतीय जनता पार्टी मंडल पलारी के BLA 2 शक्ति केंद्र प्रभारी सह प्रभारी संयोजक सहसंयोजक एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक भाजपा कार्यालय पलारी में आहूत की गई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी शामिल हुए उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने कटवाने एवं संशोधन के कार्य में जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि मोर आवास मोरअधिकार के तहत प्रधानमंत्री आवास का निर्माण जिसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने रोक कर रखा है। उस प्रतीक्षा सूची वाले हितग्राहियों के घर जाकर उनसे फार्म भरवा कर कांग्रेस सरकार के विरुद्ध मंडल स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करें। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री अग्रवाल जी ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर बैठक का विधिवत रूप से शुभारंभ किये। आज के इस बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य वरिष्ठ नेता श्री विपिन बिहारी वर्मा अजय राव मंडल के प्रभारी श्री कृष्णा अवस्थी मंडल अध्यक्ष श्री नंद कुमार वर्मा महामंत्री श्री पवन कुमार वर्मा श्री शिव यदु अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम गौस श्री अनूप साहू अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री रवि ध्रुव वरिष्ठ युवा नेता श्री संकेत वर्मा जिला पंचायत के सदस्य सुश्री खुशबू बंजारे युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री भोला वर्मा महामंत्री श्री लोकेश यदु श्री दीपक साहू श्री चूड़ामणि साहू श्री मोहन यादव श्री सुरेंद्र वर्मा भरत वर्मा प्रोमनाथ साहू लकी कनोजे योगेश वर्मा देव प्रसाद साहू आजू राम यादव तुलसी डहरिया संतोष कन्नौजे छगन यादव हरि गोपाल महेंद्र निर्मलकर पितांबर वर्मा रोहित साहू सुखेश्वर यादव दानी राम साहू संतोष यादव तेजू राम साहू शैलेंद्र रजक पवन बंजारे मथुरा प्रसाद कुमार पटेल विश्राम पटेल विश्राम साहू भागीरथ साहू कृष्णा देवांगन सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.