मरवाही विधायक डॉक्टर के के ध्रुव का जनसंपर्क जारी, निमधा में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन, कई अच्छे कार्य हो रहे पूर्ण ,जनता में उत्साह ....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/मरवाही विधायक डॉक्टर केके ध्रुव ने कहा कि निम्धा जरहाटोला में काफ़ी दिनों से पुलिया निर्माण कि मांग शासन प्रशासन से की जा रही थीं,और हमारी छ.ग.कांग्रेस सरकार ने जनता की समस्या को जल्द ही संज्ञान लेते हुऐ जल्द ही निम्धा जरहाटोला के लिए 10 लाख की पुलिया निर्माण कार्य की स्वीकृति दे दी। इससे यहाँ के जनता में काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहीं हैं। यहां के जनता को आने जाने में जो भी समस्या हो रही थीं,वो अब नहीं होगी। और मैं आपको बता दू की ग्राम पंचायत शिवनी में आज से आरंभ भागवत कथा में मरवाही विधायक सम्मलित हुऐ,जिसमें मरवाही विधायक डॉ.केके ध्रुव ने कहा कि यह हमारे मरवाही क्षेत्र के निवासियों के लिए बहुत बड़ी गौरव की बात है कि आज भी हमारे आदिवासी वनांचल मरवाही क्षेत्र के लोगों के मन में पूजा–पाठ, आस्था और भक्ति भावना जागृत हैं।और यह हमारे क्षेत्र के लोगों के मन में भक्ति भाव एवं एक दूसरे के प्रति भाई चारे का संदेश दे रहा है।
इसके बाद आज मरवाही विधायक डॉक्टर केके ध्रुव ने आपसी भाई चारे का क्षेत्र वासियों को परिचय देते हुऐ पंडरी ग्राम पंचायत के एक दुखी परिवार के घर पहुंचे दशगात्र कार्यक्रम में, मरवाही विधायक का कहना हैं की किसी भी व्यक्ति के घर सुख में साथ देने भले ही नहीं जाओ लेकिन दुःख में हमेशा एक दूसरे का साथ देना चाहिए। इससे हमारे आने वाली पीढ़ी काफ़ी मजबूत और अच्छी सोच रखने वाली समाज का निर्माण होगा। कभी एक दूसरे व्यक्ति के प्रति द्वेष की भावना नहीं रहेगी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.