Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 4, 2022

पहले वनडे में बांग्लादेश ने एक विकेट से दर्ज की जीत

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


ढाका - भारत और बांग्‍लादेश के बीच आज पहला वनडे मीरपुर के शेर-ए-बांग्‍ला स्‍टेडियम में खेला गया। टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुये टीम इंडिया 41.2 ओवर में 186 रन के स्कोर पर आलआउट हो गई। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 46 ओवर में 187 रन बनाते हुये मैच अपने नाम कर लिया है और टीम इंडिया को एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब भारत और बांग्लादेश के बीच  दूसरा वनडे मैच बुधवार 07 दिसंबर को ढाका में खेला जायेगा।

                    इस रोमांचक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुये भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। मात्र 23 रन के स्कोर पर शिखर धवन टीम का साथ छोड़ गये और  धवन ने 17 गेंद में सात रन बनाये इसके बाद रोहित शर्मा भी 27 रन बनाकर आउट हो गये। शाकिब के इसी ओवर में विराट कोहली भी पवेलियन लौट गये। कोहली ने नौ रन बनाये। इसके बाद श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल ने भारत का स्कोर 92 रन तक पहुंचाया। श्रेयस भी 24 रन बनाकर आउट हो गये। फिर  लोकेश राहुल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ 60 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। इसके बाद सुंदर भी 19 रन बनाकर शाकिब का शिकार बने। इसके बाद शाहबाज अहमद और दीपक चाहर खाता खोले बिना ही आउट हो गये। वहीं शार्दुल ठाकुर दो और मोहम्मद सिराज नौ रन बनाकर आउट हुये और कुलदीप सेन दो रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह से इस मैच में भारतीय टीम पूरे पचास ओवर भी नहीं खेल सकी और पूरी टीम 41.2 ओवर में 186 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। बांग्लादेश के लिये शाकिब अल हसन ने पांच और इबादत हसन ने चार विकेट लिये , जबकि मेहदी हसन मिराज को एक विकेट मिला। वहीं अपने जीत के लिये 187 रनों के लक्ष्य का  पीछा करने उतरी बांग्लादेश की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर नजमुल हुसैन (0) को चाहर ने पहली ही गेंद पर रोहित के हाथों लपकवा दिया। लेकिन खराब शुरुआत के बीच कप्तान लिटन दास (41) ने उपयोगी पारी खेली और बांग्लादेश के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। भारत के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट तब आया, जब महमूदुल्लाह और मुश्किफकुर रहीम लगातार दो गेंदों पर आउट हो गये। जब बांग्लादेश का नौवां विकेट 136 के स्कोर पर गिर गया और जीतने के लिये बांग्लादेश को 51 रन बनाने थे जबकि उसके हाथ में सिर्फ एक ही विकेट बाकी था। ऐसे में मुकाबला पूरी तरह से भारत की गिरफ्त में था , लेकिन भारतीय गेंदबाज और कप्तान रोहित तमाम उपाय करने के बावजूद भी नंबर आठ मेंहदी मिर्जा हसन (नाबाद 38 रन , 39 गेंद , 04 चौके, 02 छक्के) का विकेट नहीं चटका सके। और अंत में बांग्लादेश ने पूरे चार ओवर और एक विकेट बाकी रहते मैच अपनी झोली में डालकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।


बांग्लादेशी प्लेइंग इलेवन -


लिटन दास (कप्तान) , अनामुल हक , नजमुल हुसैन शंटो , शाकिब अल हसन , मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर) , महमूदुल्लाह , अफीफ हुसैन , मेहदी हसन मिराज , हसन महमूद , मुस्तफिजुर रहमान , इबादत हुसैन।


भारतीय प्लेइंग इलेवन -


रोहित शर्मा (कप्तान) , शिखर धवन , विराट कोहली , श्रेयस अय्यर , केएल राहुल (विकेटकीपर) , वॉशिंगटन सुंदर , शाहबाज अहमद , शार्दुल ठाकुर , दीपक चाहर , मोहम्मद सिराज , कुलदीप सेन।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad