Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 4, 2022

बावनपरी का मजा लेते ग्यारह जुआड़ी गिरफ्तार

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


सक्ती - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस बल की गठित टीम  ने रेड कार्यवाही करते हुये करावाडीह में बावनपरी का मजा लेते हुये ग्यारह जुआड़ियों को सार्वजनिक जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार जुआड़ियों के विरुद्ध थाना जैजैपुर में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

               इस संबंध में सक्ति पुलिस मीडिया ग्रुप के माध्यम से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती गायत्री सिंह ने जारी दी है कि पुलिस अधीक्षक महोदय एम०आर० आहिरे को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम करावाडीह में बडी संख्या लोग जुआ खेल रहे है। उनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह को जुआ रेड कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती द्वारा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चंद्रपुर के नेतृत्व में थाना मालखरौदा एवं थाना हसौद के थाना प्रभारियो एवं संबंधित थानो के पुलिस बल की टीम गठित की गई थी। टीम के द्वारा जुआ खेलने के स्थान का पता लगाकर निश्चित समय पर करावाडीह में जुआ खेल रहे खुले स्थान को घेराबंदी करते हुये दबिश दी गई। जुआ स्थल पर जुआ खेल रहे सुरेन्द्र कश्यप ग्राम गुडरूकला थाना हसौद , दामोदर साहू ग्राम अमलीडीह थाना गिधारी , अंगद श्रीवास ग्राम सलनी थाना जैजैपुर , देवेन्द्र कुमार जोशी ग्राम चारपारा थाना मालखरौदा , राकेश कुमार गिरी ग्राम मालखरौदा , धनेश साहू ग्राम देवरघटा थाना डभरा , प्यारे लाल भारती ग्राम चारपारा थाना मालखरौदा , बोधराम बजारे ग्राम नरियरा थाना हसौद , राजकिशोर चंद्रा ग्राम करावाडीह , लीलाधर नामदेव साकिन शिवरीनारायण तथा किशन साहू ग्राम परसदा थाना हसौद जिला-सक्ती पकड़े गये। जुआ फड़ से कुल 39000 रूपये जुआ नगदी रकम , दस डिब्बा ताश पत्ती , बोरी फट्टी जप्त किया गया। इसके अलावा घटनास्थल मे खड़ी 09 मोटरसायकल , एक मारुति स्वीफ्ट कार और एक मारूति एक्स एल- 6 कार जप्त किया गया है। कुछ जुआड़ी पुलिस को आते देख भाग गये , भागने वालों मे गुड़वा कश्यप निवासी दिर्रा की पहचान हुई है। वहीं सभी जुआड़ियों को आज धारा 13 सार्वजनिक जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है एवं उनके विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्यवाही थाना जैजैपुर मे की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत थाना प्रभारी मालखरौदा , उपनिरीक्षक नवीन पटेल थाना प्रभारी हसौद एवं संबंधित थानो के पुलिस बल का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad