Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 12, 2022

माली प्रशिक्षण उद्घाटन समारोह।

 संजू महाजन के साथ सोमेश लहरें की रिपोर्ट

माली प्रशिक्षण उद्घाटन समारोह।


ख़ैरागढ़ 12 दिसंबर 2022।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित रानी अवंती बाई लोधी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, छुईखदान में एकीकृृत राष्ट्रीय बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत माली प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह आज दिनांक 12/12/2022 को आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. बी.एस. असाटी ने माली प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 9 दिसम्बर 2022 से 17 जनवरी 2023 तक चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा एवं मुख्य उद्देश्य के साथ ही  समय सारणी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर, अध्यक्षता अधिष्ठाता डॉ. एन.के. रस्तोगी एवं विशिष्ट अतिथि श्री राजेश कुमार शर्मा, सहायक संचालक उद्यानिकी जिला राजनांदगांव की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 

मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में 200 घण्टे माली प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों के साथ संवाद करते हुए कार्यक्रम की उपयोगिता के विषय में विस्तृत चर्चा की। उन्होने इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों को स्वरोजगार व स्वावलंबन बनने हेतु प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम के दौरान उन्होने पान प्रशिक्षण करने हेतु मार्गदर्शन भी दिया।  इस अवसर पर माली प्रशिक्षण पुस्तिका का विमोचन कलेक्टर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने अपने उद्बोधन में कहा कि माली प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रतिभागियो को उद्यमिता विकास एवं कौशल विकास करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करेगा जिससे प्रतिभागी अपने कौशल द्वारा आर्थिक एव सामाजिक स्तर सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगें तथा स्वयं रोजगार प्राप्त कर दूसरो को भी रोजगार उपलब्ध करायेंगें।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सहायक संचालक उद्यानिकी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशिक्षण प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर 200 घण्टे माली प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रतिपूर्ति प्रशिणार्थियों द्वारा उसको अपने जीवन में अपनाकर स्वावलंबन होने पर ही सार्थक हो सकेगा। 

इस प्रशिक्षण के दौरान अतिथियों द्वारा महाविद्यालय के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया गया उसके साथ ही महाविद्यालय द्वारा प्रदर्शनी में रखे हुए विभिन्न आधुनिक तकनीकी मॉडल का भी अवलोकन किया गया।    

इस कार्यक्रम में खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के अनुविभागीय अधिकारी सुश्री रेणुका रात्रे, तहसीलदार सुश्री नेहा धु्रव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सुशील कुमार चौधरी, नोडल अधिकारी उद्यानिकी श्री आर.के मेहरा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर.के. डडसेना, मनरेगा परियोजना अधिकारी श्री सिद्धार्थ जायसवाल एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यपक डॉ. सेवक अमृत ढेंगें, डॉ. योगेश्वरी साहू, श्री दीपक कुमार, श्री नूतन देवांगन, सुश्री हेमिन वर्मा, श्री शिवम डनसेना, सुश्री साक्षी उपाध्याय, श्री कोमल प्रसाद गांवरे सुश्री पूर्णिमा निषाद, सुश्री पूनम तिवारी के साथ-साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई क्षेत्र के 25 एवं 7 अतिरिक्त प्रतिभागीयों ने अपनी प्रतिभागिता निभाई।

महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. ओम नारायण वर्मा द्वारा कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad