नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया मसीही समाज के शोभायात्रा का स्वागत।
पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय आत्मा राम यादव जी ने मसीही(ईसाई) समाज द्वारा क्रिसमस बड़े दिन के उपलक्ष्य मे निकाली गई शोभा यात्रा का स्वागत कर सभी समाज जनो को हैप्पी क्रिसमस की बधाईयाँ दी और कहा की हम सब एक समाजिक प्राणी है ।इसमे धर्म तो है पर पहले समाज है जो आपकी हमारी सबकी एकता के लिए जरूरी है ।नगर का गौरव सभी समाजिक जन है ।सभी धर्म के गुरूओ ने संतों ने पैगंबर ने मानव एकता आपसी प्यार का पैगाम दिया है ।ईशू मसीह का मूल संदेश मानव का मानव के प्रति सेवा ही है ।हमे आपसी प्रेम भाईचारे समरसता के साथ सदैव चलते हुए आगे बढ़ना है । इस अवसर पर नगर पंचायत के वरिष्ठ पूर्व पार्षद हरजिदर सिह पप्पू पार्षद राजू सिन्हा शाला विकास समिति के आकाश महांती आदि उपस्थित थे ।।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.