Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 29, 2022

प्रवासी भारतीय दिवस के सफल आयोजन के लिए आईएबीसी ने की मीट प्रवासी भारतीय दिवस में भारतीय अमेरिकियों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक मिशन है - अजीत सिंह, आईएबीसी अध्यक्ष

 प्रवासी भारतीय दिवस के सफल आयोजन के लिए आईएबीसी ने की मीट



प्रवासी भारतीय दिवस में भारतीय अमेरिकियों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक मिशन है - अजीत सिंह, आईएबीसी अध्यक्ष




भोपाल मध्यप्रदेश । भारत के इंदौर में 8 से 10 जनवरी 2023 को होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस को सफल बनाने के लिए शिकागो के हॉफमैन एस्टेट इलिनोइस के मैरियट नॉर्थवेस्ट में प्रवासी भारतीय दिवस पीबीडी प्रमोशनल कम्यूनिटी मीट का आयोजन किया गया। मीट का आयोजन इंड़ियन अमेरिकन बिजनेस काउंसिल आईएबीसी एवं कांसूलेट जनरल ऑफ इंड़िया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 


मीट का नेतृत्व भारत के राजदूत सोमनाथ घोष ने किया। मीट में आये 20 सामुदायिक संगठनो ने 8 से 10 जनवरी 2023 को भारत के इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस में भाग लेने के लिए अपना पूर्ण समर्थन दिया। मीट में भारतीय अमेरिकी व्यापार परिषद के अध्यक्ष अजीत सिंह ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि प्रवासी भारतीय दिवस में भारतीय अमेरिकियों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक मिशन है।

उन्होने आयोजित बैठक को सफल बनाने के लिए भारतीय राजदूत सोमनाथ घोष, बैठक में आये समस्त सामुदायिक संगठनो, अमरबीर घोमन, हैरी घोमन आदि का धन्यवाद किया। अजीत सिंह ने इस अवसर पर घोषणा की कि आईएबीसी शिकागो में जौलाई 2023 में ग्लोबल इंड़िया कोनक्लेव की मेजबानी करेगा जिसमें भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में भारतीय प्रवासियों द्वारा दिये गये योगदान को सेलीब्रेट किया जायेगा। डॉ भरत बरई ने अधिक से अधिक संख्या में भारतीय अमेरिकियों से एनआरआई दिवस में भाग लेने की जोरदार वकालत की। इस अवसर पर इलिनोइस मेड़िकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ श्रीनिवास रेड्डी ने कोरोना महामारी के दौरान राष्ट्र के पुननिर्माण में प्रवासी भारतीयों की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया। मैरियट नॉर्थवेस्ट के सीईओ श्री अमरबीर घोमन ने मीट में आये अतिथियों का स्वागत किया और मीट में शामिल होने वाले समस्त प्रवासी भारतीय संगठनों और उनके प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इंदौर शहर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर इंदौर में प्रवासी भारतीयोें का ऐतिहासिक स्वागत होगा। इंदौर के पूर्व महापौर और भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी प्रवासी भारतीयों से प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होने का आहवान किया। एफआईए के अध्यक्ष सुनील शाह ने कहा कि फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन प्रवासी भारतीय दिवस में अच्छा प्रतिनिधित्व देने के लिए पूरी मेहनत करेगी। मीट में मध्य प्रदेश एसोसिएशन के आनंद तिवारी ने इस अवसर पर इंदौर शहर की सुंदरता पर एक शानदार पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया। कीर्ति कुमार रावूरी ने इस आयोजन के लिए मध्यस्थ के रूप में कार्य किया। कार्यक्रम में शिकागो मेडिकल सोसायटी के डॉ वेमुरी मूर्ति ने बात की। विनेश विरानी, आईएबीसी के कार्यकारी उपाध्यक्ष ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कौंसुलर अधिकारी विनोद गौतम, रंजीत सिंह और टीडी भूटिया सहित समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad