विकास खण्ड स्तरीय चार दिवसीय शिक्षकों का एफएलएन प्रशिक्षण प्रारम्भ
पिथौरा- विकासखंड शिक्षा अधिकारी केके ठाकुर एवं बीआरसीसी अतुल प्रधान के मार्गदर्शन में विकास खण्ड स्तरीय चार दिवसीय शिक्षकों का एफएलएन-बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का प्रशिक्षण 19 दिसम्बर को स्थानीय वन काष्ठागार में सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एलडी चौधरी,ब्लॉक साक्षरता नोडल अधिकारी अरुण देवता ,वरिष्ठ समन्वयक बालाजी दीवान एवं खगेश्वर डड़सेना की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला को एबीईओ चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हर प्रशिक्षण सीखने का अवसर देता है। जिसके माध्यम से हम पहले से कहीं अधिक बेहतर बन सकते हैं।
प्रशिक्षण सह कार्यशाला में उपस्थित प्राथमिक शालाओं के 84 प्रधानपाठकों एवं सहायक शिक्षकों को कुशल प्रशिक्षक द्वय राजाराम पटेल एवं दुर्वासा गिरी गोस्वामी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो कि यह प्रशिक्षण 22 दिसम्बर तक जारी रहेगा। 3 से 9 वर्ष के बच्चों पर केंद्रित इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में प्रथम दिवस को मास्टर ट्रेनरों के द्वारा निर्धारित विषय निपुण भारत परिचय,बच्चों में समग्र विकास का उद्देश्य,भाषायी दक्षता एवं गणितीय कौशल,बच्चों में मूलभूत कौशल विकसित न हो पाने के प्रमुख कारण एवं उपाय एवं आधारभूत साक्षरता के प्रमुख स्तम्भ के बारे में विस्तार से जानकारी देकर प्रशिक्षित किया। इस दौरान प्रधानपाठक एवं राज्य स्त्रोत समूह के सदस्य अंतर्यामी प्रधान ने एफएलएन एवं बहुभाषा शिक्षा पर विस्तार से प्रकाश डाला। जो शिक्षकों के लिये बहुत ही उपयोगी रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रधानपाठक छबिराम पटेल ने सारगर्भित विचारों से सम्बोधित किया और कहा कि वही शिक्षक अपनी पहचान बनाने में समर्थ रहता हैं,जो शिक्षा एवं शिक्षार्थियों के लिये समर्पित रहता है। इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में डोलामणि साहू,डीगम साहू,अरविंद नायक,नेहा गार्डिया,राधा निषाद,खेमराज दीवान,भूपेंद्र वर्मा,तुलसी पटेल,प्रज्ञा दीवान,छबिराम जगत,रेहाना बानो,प्रदीप पटेल की सक्रिय भूमिका रही। प्रशिक्षण व्यवस्था में प्रधानपाठक विक्रम वर्मा,खगेश्वर डड़सेना एवं खेमू निषाद का योगदान रहा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.