धान खरीदी केन्द्र गंडई का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।
धान का स्टेग गड़बड़, खरीदे गए धान की कई बोरियों में सफाई नही, स्टेसिल नही, पूराने और फटे बोरो से खरीदी नाराजगी जताते समिति प्रबंधक को कारण बताओं नोटिस, व्यापारी के यहाँ एक हजार क्विंटल अनाज जप्त।
राईस मिल में धीमे कस्टम मिलिंग पर आडिट के निर्देश।
खैरागढ़ । धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने पहुँचें कलेक्टर डा जगदीश सोनकर के जांच में गंडई धान खरीदी केन्द्र में जमकर गड़बड़ी मिली । गंडई में संचालित धान खरीदी केन्द्र में कलेक्टर डा सोनकर की जांच में सरना धान का स्टेग सही नहीं मिला जिससे बोरियों की गिनती नहीं हो पाई खरीदे गए धान की कई बोरियों की जांच में एफएक्यू असत अच्छी गुणवत्ता का पालन नहीं मिला। इन धानों में मिटटी, बदरा की अतिरिक्त मिलावट मिली । धान की सफाई कर खरीदी नहीं करने पर कलेक्टर डा सोनकर ने समिति प्रभारी जगदीश जंपेल पर नाराजगी जताई। खरीदी केन्द्र में धान को रखने बनाए गए ड्रेनेज सिस्टम भी सिंगल लेयर मिला तो कुछ बोरियों में समिति का लगाए जाने वाला सोल भी नदारद रहा। समिति की लापरवाही यही नहीं थमी बल्कि फटे पुराने बोरी में धान का भराव करना और मोटा पतला सरना धान को एक साथ रखने पर कलेक्टर ने समिति प्रभारी पर नाराजगी जताते कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला खादय अधिकारी भूनेश्वर चलक, खादय निरीक्षक विनोद सागर कृषि उपज मंडी मंडई सचिव पवन मेश्राम सहित कर्मचारी मौजदू रहे । *थोक अनाज व्यापारी के यहाँ 1 हजार क्विंटल अनाज जप्त*
दौरे के दौरान गंडई इलाके के मोहगांव स्थित संतोषी ट्रेडर्स में कलेक्टर के आदेश के बाद जांच के दौरान मंडी अधिनियम के प्रावधानों में 19-4 का उल्लंघन पाए जाने के बाद संतोषी ट्रेडर्स में 825 किंटल कोदो, 50 किंटल चना और 250 किंटल धान जम कर मंडी द्वारा प्रकरण निराकरण होते तक संचालक संजय जायसवाल की सुपुर्दगी में सीपा इसी तरह संबंधित ट्रेडर्स को जांच में व्यापारी द्वारा चना का मंडी शुल्क जमा नही करने और गोदाम का डायवर्सन भी नही मिला। कलेक्टर ने मामलें में नोटिस जारी कर कार्यवाही के निर्देश दिए ।
*राइसमिल में कस्टम मिलिंग धीमा।
गंडई के देवपूरा में संचालित महावीर राइसमिल में जांच के दौरान कस्टम मिलिंग की कार्यवाही धीमा होने पर कलेक्टर डा सोनकर ने नाराजगी जताते खादय विभागके अधिकारियों को राइसमिल के स्टाक का आडिट करने और आडिट कर जांच रिर्पोट प्रस्तुत करने कहा । गड़बड़ी पर बड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए ।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.