सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र. से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा छिंदवाड़ा के मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था के लिए 768.88 करोड़ रु दिए जाने के सम्बन्ध में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्गेश विश्वकर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि
सिवनी जिला भौगोलिक दृष्टिकोण से विकास की पूर्ण संभावनाए लिए हुए हैं लेकिन सिवनी जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधि की राजनीतिक विफलता के कारण सिवनी जिला आज भी विकास से वंचित है प्रदेश में भाजपा की सरकार है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कमलनाथ के हाथ अंदर से मिले हुए हैं जब कांग्रेस की सरकार थी तब कमलनाथ सिवनी के विकास के बाधक बने तथा सिवनी की महत्वपूर्ण योजनाओं को छिंदवाड़ा में क्रियान्वित कर लिया अब शिवराज सिंह चौहान जी को भी सिवनी से ज्यादा छिंदवाड़ा की चिंता है वादा सिवनी के लिए करते हैं और काम छिंदवाड़ा में करवाते हैं जो मेडिकल कॉलेज सिवनी में बनना था वह मेडिकल छिंदवाड़ा में बन गया और अब शिवराज सिंह चौहान जी उक्त मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था के लिए 768. 88 करोड़ रुपए छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज को दे दिए यहां सिवनी अस्पताल में आज भी मरीजों को अच्छा इलाज नहीं मिल पा रहा है जिससे सिवनी जिले की जनता ठगा सा महसूस कर रही है, सिवनी विधायक अपने आपको जनता के लिए गिरवी रखने की बात करते थे आज दिनांक तक सिवनी मेडिकल कॉलेज प्रारंभ नहीं हुआ है आकाशवाणी का भी कुछ पता नहीं है सिवनी जिले को हमेशा छला गया है बड़ी रेल लाइन का सिवनी में आज भी इंतजार है जबकि छिंदवाड़ा में दशकों पूर्व बड़ी रेल लाइन बन चुकी है छिंदवाड़ा नगर में ओवर ब्रिज, सड़क जैसे अनेक आधारभूत संसाधनों से परिपूर्ण है लेकिन सिवनी जिले की जनता उक्त संसाधनों के लिए आज भी सपने ही देख रही है कांग्रेस बीजेपी के राज में सिवनी का विकाश नहीं हो पाया है विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी है सिवनी की जनता के लिए काम करेगी शिवराज सिंह चौहान तो अपने मित्र कमलनाथ जी के छिंदवाड़ा के लिए घोषणा पे घोषणा करते जा रहे है और सिवनी को टाटा बाय बाय करते जा रहे है
,कभी सिवनी को संभाग बनाने की भी मुहिम चलाई गई थी उसे भी छिंदवाड़ा में बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है शिवराज सिंह चौहान जी जानते हैं कि सिवनी की जनता तो भाजपा को वोट देकर ऐसे ही जीता देते हैं हम जनता के लिए काम करें या ना करें हम चुनाव जीत जाएंगे लेकिन इस बार यह सोच शिवराज सिंह चौहान को बहुत भारी पड़ेगी शिवराज सिंह चौहान अपने मित्र कमलनाथ जी का छिंदवाड़ा में पूरा ध्यान रख रहे हैं और सिवनी को टाटा बाय बाय कर रहे है इसलिए सिवनी आज भी विकास से वंचित है इसका जवाब सिवनी की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को टाटा बाय बाय कर देगी इस बार विधानसभा मै बदलाव होगा और विकाश भी होगा



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.