सड़क है या भ्रष्टाचार की कहानी।
बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर ---तहसील बेलगहना को नगर पंचायत कोटा से जोड़ने वाली सड़क जो पंडरा पथरा चौक से व्हाया रतखंडी, बरर, सलका नवागांव कोटा तक बनी है चंद दिनों में मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है
मरम्मत भी ऐसी जिसे खुद मरम्मत की जरूरत पड़ जाए। बेस मटेरियल से लेकर सील कोट लेयर जब मरम्मत के लिए उखाड़ी जा रही पूर्व में हुए भ्रष्टाचार की कहानी यह सड़क चीख चीख कर बयान कर रही।
किलोमीटर संख्या 2 से लेकर किलोमीटर संख्या 14 के बीच मरम्मत कार्य के ऊपर मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं। किंतु मरम्मत ऐसा जो खुद मरम्मत मांगे।
ठेकेदार की मनमानी पूर्ण रवैये से सड़क भ्रष्टाचार की सड़क बन गई और आज मरम्मत भी मरम्मत मांग रही है। जल्द ही इस संबंध में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशासन से बड़ी कार्यवाही की मांग करने संबंधी बात कही गई है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.