वरिष्ठ भाजपा नेत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बुधवार को रतनपुर पहुंची महामाया मंदिर में टेका मत्था..
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतमपुर....आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अमरकंटक से रतनपुर पहुंची भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल के द्वारा गर्मजोशी से किया स्वागत महामाया मंदिर गयीं,जहां मंदिर परिक्रमा के पश्चात उन्होंने विधि विधान के साथ महामाया की पूजा अर्चना की।
धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के पश्चात उमा भारती ने मंदिर परिसर में भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया। बताया जा रहा है कि उमा भारती ने अमरकंटक प्रवास के दौरान रतनपुर मां महामाया दर्शन पूजन की इच्छा व्यक्त की थी। रतनपुर में पूजा अर्चना के पश्चात उमा भारती वापस अमरकंटक लौट गई। इस मौके पर आदित्य अग्रवाल बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजीव मानिकपुरी द्वारिका पटेल नीरज यादव हर्ष पटेल आदि भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.