गुण्डरदेही नगर में बढ़ी चोरी की वारदातें, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
गुण्डरदेही । नगर में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे है। जिसके चलते नगर से लेकर गांव तक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं शनिवार की सुबह दो से तीन बजे नगर के धमतरी चौक मे संचालित कबीर मेडिकल से नगद 12 हजार व देवांगन चना मुर्रा दुकान से 5 हजार चोरी कर लिए अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि चोर की संख्या दो से तीन लोग शामिल होगे चोरो ने आसानी से शटर का ताला तोड़कर दोनो दुकान से नगद 17 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए देवांगन चना मुर्रा दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरा मे चोर नाकाब लगाए हुए दिखाई दे रहे है अब सोचने वाली बात यह कि इतने व्यस्ततम जगह मे चोरी होना पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए जा रहे है घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से निकल भागते है लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है पिछले कई महीनों से गुण्डरदेही नगर मे चोरी की वारदातें बढ़ी हैं नगर में अनेक स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस किसी भी घटना से पर्दा उठाने में नाकाम हो रही है पिछले कई माह में दुकानों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं लेकिन अभी तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते यहां वारदातें बढ़ रही हैं। साथ ही पुलिस रात को गश्त के नाम पर खानापूर्ति कर रही है अगर पुलिस की सक्रियता बढ़ती है तो आए दिन नगर में वारदातों को अंजाम दे रहे चोरों को आसानी से पकड़ा जा सकता है
CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.