खैरागढ छुईखदान-गंडई - नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को महज चंद घण्टे में किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल
दिनांक 20.12.2022 को थाना हाजिर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.12.2022 शनिवार के शाम करीबन 06ः00 बजे अपने घर में खाना बना रहा था, उसकी मंझली नाबालिक लडकी उस समय घर में थी जिसे दिया जलाने के लिये बोला तो दिया जलाई उसी समय गांव का चतुर जंघेल उसके घर आया और क्या सब्जी बना रहे हो चाचा कहकर पूछा और चला गया कुछ देर बाद उसकी मझली नाबालिक लडकी भी कही चली गई आधा घंटा बाद उसकी लडकी के घर नही आने के पर आस पास पता तलास किया जो पता नही चला कुछ देर बाद उसकी मंझली नाबालिक लडकी डरी सहमी घर आई जो कांप रही थी जिसे प्रार्थी द्वारा क्यों डर रही हो क्या हुआ कहकर पूछने पर कुछ नही बताई दिन सोमवार दिनांक 19.12.22 के शाम को डरी सहमी हुई उसकी नाबालिक लडकी ने बतायी कि उसके कमर में दर्द हो रहा है एवं शनिवार को जब मै बाहर गई थी तब गांव का चतुर जंघेल उसे बहला फुसलाकर राहेर खेत में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया है, कि रिपोर्ट पर थाना गंडई में अप0क्र0 337/2022 धारा 376 (2)(क)(ख) भादवि0, 4 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सुश्री अंकिता शर्मा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती नेहा पाण्डेय के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री प्रशांत खाण्डे के दिशा निर्देश में निरीक्षक राजेश देवदास के नेतृत्व में थाना गंडई पुलिस स्टाॅप के द्वारा नाबालिक लडकी को बलात्कार करने वाले आरोपी चतुर जंघेल पिता उत्तम जंघेल उम्र 24 साल निवासी सम्बलपुर थाना गंडई को पता तलास कर ग्राम सम्बलपुर जाकर घेरा बंदी कर महज चंद घण्टो में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
आज दिनांक 20.12.22 को ग्राम चकनार के ग्रामीणों के शिकायत पर गांव में लोगों से अनावश्यक वाद विवाद कर शराब पीकर गाली गलौज उपद्रव कर गांव में अशांति फैलाने वाले अनावेदक भुवन राम पटेल पिता मोहन राम पटेल उम्र 48 साल निवासी चकनार थाना गंडई के विरूद्व प्रतिबधात्मक धारा 151/107,116,(3) जा.फौ. की कार्यवाही कर जेल भेजा गया है
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.