साइंस कालेज, गौरव पथ को चौपट कर चौपाटी एवं स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता के पैसों की बर्बादी करने के विरोध में एक दिवसीय धरना।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर -नगर निगम रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट द्वारा चौपाटी निर्माण के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया।
चौपाटी के निर्माण से असामाजिक तत्वों, एवं अपराधियों का जमावड़ा होगा, आसपास यूनिवर्सिटी एवं कालेज है जिसमें अध्ययन कर रहे विद्यार्थीयों को परेशानी होगी।
रायपुर शहर के व्यवसायीकरण का विरोध किया।
भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में आज धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। एवं विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम किया।
आज के प्रदर्शन में रायपुर जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, श्रीचंद सुंदरानी,स़ंजय श्रीवास्तव,
ओंकार बैस, श्रीमती मीनल चौबे, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, रमेश ठाकुर, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, मृत्युंजय दुबे, अशोक पाण्डेय, बजरंग खंडेलवाल,नवीन शर्मा, दिनेश शर्मा, भूपेंद्र डागा एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.