महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान शिल्पी, राष्ट्रनिर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर को नमन कर दी गई आदरांजलि।
मोहला तहसील परिसर में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव आम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी गई आदरांजलि।
बौद्ध समाज के साथ सर्व अनुसूचित जाति समाज के प्रतिनिधियों,बुद्धिजीवियों ने डॉ.भीमराव आंबेडकर के विचारों
को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
*मोहला*/चौकी
आज 6 दिसंबर परमपूज्य भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहब
डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के 66 वे महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बौद्ध समाज द्वारा आम्बेडकर भवन में आदरांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम भारतरत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर के मानवीय मूल्यों पर आधारित समता,न्याय,बंधुता व समान अवसर तथा संवैधानिक कर्तव्यों के साथ उनके द्वारा किये गए सामाजिक सुधार के कार्यों को याद किया।
बौद्ध समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष जयेंद्र मेश्राम के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉ.भीमराव आंबेडकर को नमन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित बौद्ध एवं अन्य समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं द्वारा तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर डॉ.भीमराव आंबेडकर जी को नमन किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों, समाज प्रमुखों के द्वारा सामूहिक रूप से त्रिशरण पंचशील वंदना कर आदरांजलि अर्पितकर बाबा साहेब के प्रति अपने श्रद्धापूर्ण विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे
जयेंद्र मेश्राम द्वारा सभी से बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के विचारों पर समाज निर्माण,सामाजिक एकता की अपील की गई।
इसी कड़ी में सर्व अनुसूचित जाति समाज का जिला संगठन तैयार किया गया, जिनमें जिला संयोजक बलराम चेलक एवं सह संयोजक राजू डोंगरे,तिजलाल टांडिया, श्रवण जगनेकर,राजेंद्र बोरकर,जीवनलाल मारकंडे तथा कोषाध्यक्ष शिवचरण बारसागड़े सचिव जयेंद्र मेश्राम सहसचिव युवराज खोब्रागडे संगठन मंत्री दिलीप सावरकर, प्रवक्ता राजू टांडिया संरक्षक देवदास नाग,चैनसिंह टांडिया, रूपधन मालेकर,लक्षण खिलाड़ी, भक्ता राम मंडावी, सलाह कार नरेन्द्र रामटेके,विश्रामसिंह बघेल, कलाराम कुलदीप,मान सिंह गजभिए, भारत कचलाम को चुना गया।
इस अवसर पर ऐ.के. माहेश्वरी अध्यक्ष भा.बौद्ध महासभा मानपुर, महेंद्र टेम्बूरकर उपाध्यक्ष, प्रवीण गेडाम, मोहन लोंहारे, छबीलाल माहेश्वरी,संतलाल बारसागड़े खूबचंद गजभिए,संजय मेश्राम, गोविंद ठवरे, सोनू खोब्रागडे,विकास तिरपुड़े, हीरालाल तुरकाने,शैलेश रामटेके,हितेश मेश्राम, रूपेश धनेश केवलराम रंगारी, श्रवण खोब्रागडे, आशीष कामड़े, महेन्द्र खोब्रागडे, खिलावन नन्देश्वर, जालंधर डोंगरे, भूपेंद्र जयकर, श्रीमती गमिता लोंहारे, कविता शेंडे, किरण खोब्रागडे, अंतकला ठवरे, सुदर्शन खेलवारे, हरिदास बघेल, दुर्गेश मंडावी, उत्तम कचलाम, बैशाखू नागवंशी, अनिल नाग, सुरेश बोगा,शेषराम कचलाम, प्रवीण मंडावी, रामकुमार श्रवण जगनेकर, अजय चौरे
एवं अन्य प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट....


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.