बोरगहन के बाजार स्थल मे लगी हाई मास्क लाइट वर्षो से बंद , मेंटनेंस नही होने से लाइट का बुरा हाल , प्रकाश कर के नाम से ले रहे प्रत्येक राशन कार्ड से सौ सौ रूपए
गुण्डरदेही । ग्राम पंचायत बोरगहन (फुंडा) के बाजार चौक मे लगे हाई मास्क लाइट मात्र शो पीस बन कर रह गई है मेंटेनेंस नहीं होने से हाई मास्क लाइट का बुरा हाल है जब इन हाई मास्क लाइटों को लगाया गया था तब बड़े बड़े दावे किए गए थे जो अब झूठे लग रहे हैं लाखो रुपए खर्च करके लगाई गई लाइट की ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है बता दे कि बोरगहन मे प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगता है जहां लगभग 15 गांवो के लोग यहां खरीदी करने आते है ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण बाजार रात 8 बजे तक लगता है जहां बिजली की सुविधा मात्र कागजो तक सिमट कर रह रही गई है प्रकाश कर के रूप मे पंचायत द्वारा प्रत्येक राशन कार्ड से सौ सौ रुपए हर वर्ष वसूली को जाती है लेकिन इसकी सुविधा गांव वालों को नहीं मिल रही है लगभग तीन चार वर्ष पूर्व यहां लोगो की सुविधा को देखते हुए बाजार चौक मे तीन बड़े हाई मास्क लाइट लगाई गई जो पिछले दो वर्षो से बंद पड़ी है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है पंचायत के चुने हुए जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नही दे रहे है सब्जी बेचने वालों से लेकर ग्राहक तक पंचायत को कोसते रहते है इधर पंचायत सचिव कमलेश्वर कुमार पटेल ने कहा कि कंपनी को हमने अवगत करा दिया गया है
CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.