मृतक महिला के मामले में वैधानिक कार्यवाही जारी
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
सरगुजा - पुलिस को गत दिवस देर शाम लगभग छह बजे उदयपुर क्षेत्र के जंगल में एक महिला के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा एक विशेष टीम गठित कर मौके पर प्राथमिक जांच हेतु भेजा गया था। इस मामले में जानकारी देते हुये एसपी श्रीमती भावना गुप्ता ने बताया कि शव की शिनाख्त सुबासो अगरिया पति रामप्रसाद अगरिया उम्र लगभग 65 वर्ष के रूप में हुई हैं , घटनास्थल पर डॉक्टरों एवं फॉरेंसिक की टीम द्वारा प्रथम दृष्टया जांच की गई। मृतक महिला आठ से दस दिन पूर्व से उदयपुर क्षेत्र में घूमते हुये पायी गई थी , महिला का शव पुराना हो चुका हैं और मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पश्चात अग्रिम जांच विवेचना एवं वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। प्रथम दृष्टया डॉक्टरो की टीम एवं फॉरेंसिक टीम द्वारा महिला की मृत्यु सामान्य प्रकृति का होना पाया गया है। सरगुजा पुलिस द्वारा मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.