पिथोरा_रक्तदान महादान के नारे के साथ पिथौरा गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादे के शहादत दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर रखा गया।
गुरु गोविंद सिंह के चार साहबजादे के
शहीदी दिवस पर गुरु सिंह सभा एवं खालसा दल द्वारा विशाल रक्तदान शिविर पिथौरा के गुरुद्वारे में 26/12/ 2022 को रखा गया था मॉडल ब्लड बैंक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल रायपुर के डॉक्टर एवं स्टाफ के द्वारा यह कार्य किया गया
सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक यह रक्तदान का कार्य चलता रहा समाप्त होते तक के 212 लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया आस-पास के गांव व पिथोरा नगर के लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया यस विशाल रक्तदान शिविर को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए गुरु सिंह सभा एवं खालसा दल के द्वारा एक टीम गठित कर इस कार्य को संपन्न किया गया इस कार्य को संपन्न करने के लिए स्काउट गाइड के बच्चों का सहयोग लिया गया था। इस रक्तदान शिविर में लोगों में बहुत सी उत्साह नजर आ रहा था रक्तदान करने के लिए अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी रक्तदान किया यह एक बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा रक्तदाता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फल जूस दूध व भोजन की व्यवस्था सिख समाज द्वारा किया गया था



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.