मुंगेली
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट
विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी हुए शामिल।
खिलाड़ियों में दिखा जोश और उत्साह
विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में आज से जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शानदार आगाज हो गया है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव के प्रथम दिन विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
युवा महोत्सव को लेकर पहले दिन खिलाड़ियों में काफी जोश और उत्साह देखने को मिला। जिला स्तरीय युवा महोत्सव के पहले दिन लोकनृत्य सुआ नृत्य, पंथी लोकगीत, बांसुरी वादन, तबला वादन सहित विभिन्न विधाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जिला स्तरीय युवा महोत्सव में लोकनृत्य में 15 से 40 वर्ष में प्रथम स्थान अंजली व टीम ग्राम चंदली विकासखंड पथरिया ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कल्याणी व दल फंदवानी ने प्राप्त किया। सुआ नृत्य 15 से 40 वर्ष में प्रथम स्थान पिंकी वर्मा ग्राम सिलतरा विकासखंड पथरिया ने जबकि द्वितीय स्थान उर्मिला व साथी ग्राम गंजी विकासखंड लोरमी एवं तृतीय स्थान अनु ध्रुव दल ग्राम कुर्सी ने प्राप्त किया। पंथी में 40 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान लक्ष्मीकांत जडेजा व दल ग्राम भटगांव विकासखंड पथरिया ने प्राप्त किया। जबकि द्वितीय स्थान अमर ज्योति पंथी दल बरदुली ने प्राप्त किया। लोकगीत में 40 से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान दुर्गा जायसवाल बैगाकापा, द्वितीय स्थान रोहित व दल छतौना, तृतीय स्थान केदार व दल पेठेलकापा ने प्राप्त किया। 40 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान मधु साहू, द्वितीय कोमल कुर्रे जोतपुर, तृतीय बुधारी साहू पथरिया ने प्राप्त किया। इसी तरह हारमोनियम वादन में प्रथम स्थान शीतल साहू पथरिया ने, तबला वादन में प्रथम स्थान तुलसी साहू पथरिया ने, 40 से अधिक आयु वर्ग में टीका राम साहू लोरमी ने, बांसुरी वादन में प्रथम स्थान कमलेश लोरमी ने, मृदंग वादन में प्रथम स्थान दिलहरण सिह ध्रुव लोरमी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री हेमेंद्र गोस्वामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्री वशीउल्लाह खां सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक श्री दुर्गा बघेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि शासन द्वारा युवाओं को मंच प्रदान करने, सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं को जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.