Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 16, 2022

विधायक छन्नी साहू ने खुर्सीपार में किया विकास कार्यो का भूमिपूजन

 


विधायक छन्नी साहू ने खुर्सीपार में किया विकास कार्यो का भूमिपूजन

0 15 सालों से अटके काम चार साल में पूरे हुए

छुरिया। 

खुज्‍जी विधानसभा के ग्राम खुर्सीपार को मिले लाखों के विकास कार्यों की सौगातों का भूमिपूजन विधायक छन्‍नी चंदू साहू के हाथों में हुआ। ग्रामीणों की मांग और आवश्‍यकताओं को देखते हुए यहां 6 लाख की लागत से मंगल भवन निर्माण, 50 हजार की लागत से जैतखाम में आहाता निर्माण, 1.50लाख की लागत से नाली निर्माण सहित 6.58 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरु हुआ है। 


विकास कार्यों के भूमिपूजन के लिए यहां पहुंचने पर विधायक छन्‍नी साहू का ग्रामीणों ने स्‍वागत किया। ग्रामीणों का अभिवादन स्‍वीकार करते हुए श्रीमती साहू ने उन्‍हें धन्‍यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उन्‍होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारी सरकार ने जो वादा छत्तीसगढ़वासियों से किया था उस वादे को पूरा किया है व आगे उन वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसान हितैषी हमारी सरकार ने 2500 रुपये के हिसाब से धान की खरीदी की जिससे हमारे किसान समृद्ध हुए है। 



उन्‍होंने कहा कि, कोरोना से बेहतर ढंग से निपटने के बाद विकास कार्यो ने तेजी से अपनी गति पकड़ी है। क्षेत्र में बड़े बड़े मार्गो व पुलिया की स्वीकृति हुई है जिनकी मांग 15-20 सालों से की जा रही थी। गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन किसान न्याय योजना हमारे सरकार की उपलब्धि है। आने वाले समय में हमारी सरकार किसान के सोना को 2800 रुपये में खरीदेगी। किसान और आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। पूर्व में भी हमारा क्षेत्र पूर्व मुख्‍यमंत्री का गृह जिला होने के बाद भी विकास कार्यो से अछूता रहा है जिनका निर्माण हमारे कार्यकाल में पूरा हुआ है।


इस दौरान यहां ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल खान, जिला कांग्रेस महामंत्री नरेश शुक्ला, जिला सचिव लक्ष्मीनारायण साहू, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, विशाल दास बघेल, मुकेश पटेल, सरपंच तुका राम श्याम, रामकुमार साहू, उमेंद्र सिंह पुजेरी, नेहरू राम जोशी, बाबू लाल श्याम, संतोष मेश्राम, प्यारे लाल जांगड़े, दानेश्वर जोशी, सूर्यकुमार बघेल, अमन श्रीवास, धनंजय बघेल, शंकर लाल बघेल, सालिक राम पटेल, मोजी राम साहू, सुखराम जांगड़े कोटवार के साथ साथ बड़ी  संख्या में ग्राम के महिला व पुरुष के साथ साथ युवा साथी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad