कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर भागवत ज्ञान यज्ञ में हुए शामिल
मंत्री श्री अकबर ने भागवत कथा सुनी, पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की
कवर्धा, 12 दिसंबर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज सोमवार को कबीरधाम एक दिवसीय प्रवास पर अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे। मंत्री श्री अकबर कवर्धा शहर के वार्ड क्रमांक 08 शंकर नगर में आयोजित भागवत ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने भागवत कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने श्रीमद भागवत कथावाचक महाराज को श्रीफल भी भेंट किए। इस दौरान उन्होंने भागवत कथा स्थल में बैठकर भागवत कथा भी सुनी। मंत्री श्री अकबर ने आयोजक श्री रोशन शर्मा के परिवार से भेंट-मुलाकात कर सभी का हाल-चाल भी जाना। भागवत कथा में मंत्री श्री अकबर के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री कलीम खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू,, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।. CNI NEWS कवर्धा छतीसगढ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.