सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र. से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
शिवनी 11 दिसंबर 2022 - शिवनी जिले के विकासखंड कुरई के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोंडेगांव में रविवार सुबह घर की बाड़ी में एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघ के हमले से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार एक अन्य व्यक्ति की भी बाघ के हमले में घायल होने की जानकारी मिल रही है।
जर्नलिस्ट जितेंद्र सिंह को मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरई के गोंडेगांव में घर की बाड़ी में एक व्यक्ति पर रविवार सुबह बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई। बाघ के हमले से व्यक्ति की मौत पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जाता है कि जंगल से लगे तुअर के खेत व पेड़ों के बीच छुपे बाघ को देखने ग्रामीण भारी संख्या में इकट्ठे हुए इसी बीच एक अन्य व्यक्ति को भी बाघ ने पंजा मार कर घायल कर दिया है जिसे इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।
मौके पर उपस्थित पटवारी राजीव सनोडिया ने जर्नलिस्ट जितेंद्र सिंह को बताया कि मृतक का नाम चुन्नीलाल पटले उम्र 55 वर्षीय बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही राजस्व एवम वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर तुअर के खेत के आसपास बाघ छिपा है। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों को बाघ से दूर हटाने और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.