हायर सेकेण्डरी बरपानी के विद्यार्थियों ने प्राचार्य रघुनन्दन पटेल के मार्गदर्शन में शैक्षणिक भ्रमण किया।
स्कूल के विद्यार्थियों ने जतमई, घटारानी, राजिम व चम्पारण का शैक्षणिक भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य व छत्तीसगढ़ के तीर्थ त्रिवेणी संगम पर स्थित राजिम में लक्मण झूला व चम्पारण का भ्रमण कर आनंद उठाया। जतमई व घटारानी में नदी पर जलप्रपात किसे बनता है व नदी अपना अपरदन किस प्रकार करती है के बारे में जाना।
शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थी सुबह से ही उत्साहित व प्रफुल्लित थे उनका उत्साह तब और बढ़ गया जब उन्हें चम्पारण में गरबा नृत्य करने का मौका मिल गया। इस भ्रमण में शिक्षक स्टॉफ से जे. के. नायक, एल. एस. भोई, बी एल सिदार,एस. के. साहू,के. बी. नायक,एल. पटेल, टी. सी. भोई, सुषमा पटेल, ए. के. सांड, एच. पारेश्वर,व्ही. नाग, सुखराम व द्वारिका शामिल हुए।
सीएनआई न्यूज़ से रमेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.