बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा के साथ लखेश्वर मानिकपुरी
बेलगहना --- तहसील बेलगहना क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्रों में पूर्व की भांति इस वर्ष भी निःशुल्क भोजन व्यवस्था की शुरुआत धान उपार्जन केंद्र चुरेली से अध्यक्ष कृषि उपज मंडी कोटा संदीप शुक्ला की उपस्थिति में हुई।
धान उपार्जन केंद्रों में किसान तड़के सुबह पहुंचते हैं जिससे मंडी में धान बिकने में लगने वाले समय के बीच भूख और प्यास से निजात दिलाने यह व्यवस्था की जाती है ताकि कृषक बिना किसी दिक्कत के अपना धान बेच सकें।
कार्यक्रम में श्री शुक्ला ने स्वयं कृषकों को भोजन परोस कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कृषकों से बातचीत में कृषकों ने इस बात की खुशी जाहिर की की उन्हें अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा अन्यथा मंडी चार्ज के बाद पेट की भूख मिटाने भी सोचना पड़ता था अब यह सुविधा हमारे लिए वरदान जैसा है। कार्यक्रम में अध्यक्ष कृषि उपज मंडी कोटा संदीप शुक्ला, हैप्पी गुप्ता, प्रबंधक सुरेन्द्र गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना अध्यक्ष रामचंद्र पैकरा,सुखसागर दास मानिकपुरी, शिव दत्त पांडे,मनमोहन दास, पुरन कैवर्थ,श्रवण सिंह तवर,उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.