राज्य स्तरीय रामायण मंडली का दो दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -बीरगांव में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 21 मंडलियों ने भाग लिया।बाल समाज मानस मंडली रांवा भाटा को प्रथम,जय बंजारी महिला मानस मंडली को द्वितीय तथा श्री ठाकुर देव मानस मंडली सरोरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
नगर निगम बीरगांव के महापौर श्री नंदलाल देवांगन ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मानस मंडली को शील्ड, प्रशस्ति पत्र के साथ 5100 रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली 3100रूपये एवं तृतीय स्थान करने वाली मंडली को 2100 रूपये के साथ शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
महापौर श्री देवांगन ने कहा कि ऐसी धार्मिक प्रतियोगिता होते रहनी चाहिए। इससे आमजनों को भी आध्यात्म से जुड़ने और सत्संग का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मंडली जनपद स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगी, फिर जिला स्तर और फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी।
जिसमें शासन द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मंडली को 5 लाख, द्वितीय को 3 लाख एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मंडली को 2 लाख का पुरस्कार शासन की ओर से दिया जाएगा।
महापौर श्री देवांगन ने कहा कि निगम बीरगांव क्षेत्र की कोई मंडली यदि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आती है तो क्षेत्र के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा की ओर से राज्य शासन की ओर से प्रदान की जाने वाली राशि 5 लाख के अतिरिक्त 51000 रूपये की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी।
महापौर महोदय ने इस सफल आयोजन के लिए आमजनों, प्रतिभागियों, निर्णायक मंडली का एवं निगम के अधिकारी, कर्मचारीयों को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर निगम के पेयजल विभाग के श्री इकराम भाई ,MIC सदस्य श्री ओमप्रकाश साहू , एल्डर मेन श्री राजेन्द्र साहू, श्री जगदीश वर्मा एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.