वनांचल क्षेत्र सिरलगढ़ अम्बागढ़ चौकी में मनाया गया जल तिहार।
जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल (पानी तिहार) का हुआ आयोजन।
जल संरक्षण का लिया गया सामूहिक शपथ।
स्वच्छ जल पीना सबका अधिकार साथ ही जल संरक्षण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी: इंद्रशाह मंडावी।
राजनांदगांव अनुविभाग के अंतर्गत जिला मानपुर-मोहला-अम्बागढ़ चौकी में इमेज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राजनांदगांव अनुविभाग और यूनिसेफ (एक्शन फॉर कम्युनिटी एंपावरमेंट) के संयुक्त तत्वाधान में अंबागढ़ चौकी ब्लाक के ग्राम सिरलगढ़ ग्राम पंचायत बूटाकसा में शत प्रतिशत घरेलू क्रियान्वित नल लगने के उपलक्ष्य में जल उत्सव (पानी तिहार) का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मोहला मानपुर श्री इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छ.ग. शासन रहे।
कार्यक्रम का शुरुवात स्कूली बच्चों के स्वागत गीत एवं नृत्य से हुआ।
कार्यक्रम के आयोजक एवं यूनिसेफ के जिला समन्वयक महेश साहू ने बताया की जल जीवन मिशन के तहत जल आज स्पोर्ट्स चैनल के माध्यम से सभी गांवों में प्रदान किया जा रहा है। अनिमेष रॉय ने बताया की जल जीवन मिशन के आने से गांव में जल क्रांति आएगी विकास का नया अध्याय शुरू होगा व लोगो का जीवन स्तर में सुधार आएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रशाह मंडावी ने अपने उद्बोधन में कहा की जल हमारी प्रमुख मूलभूत आवश्यकता है जल के बगैर जीवन संभव नहीं है। स्वच्छ जल पीना हमारा अधिकार है एवं जल संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
पानी का अनावश्यक दुरुपयोग ना हो इसका हमें ध्यान रखना है साथ ही हम कैसे जल संरक्षण करे इस पर भी हमे विचार करना चाहिए। पानी को बचाने हेतु वर्तमान में सोखता गढ्ढा का निर्माण बहुत आवश्क है ऐसे कार्य करके हमे अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए।
अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबागढ़ चौकी अनिल मानिकपुरी ने सभी से अपील किया की स्वच्छ जल पीने हेतु सब क्रियाशिक नल के माध्यम से ही जल का उपयोग करे। कार्यक्रम का समापन सभी को जल संरक्षण का शपथ दिलाकर किया गया। मुख्यरूप से अब्दुल खालिक खान, लता साव, पिंटू तिवारी, सुरजीत हिड़को गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सचिव दिनेश्वरी ठाकुर एवं आभार सरपंच ग्राम पंचायत बूटाकसा किशोर जुरेशीया ने किया।
उपरोक्त जानकारी ग्राम पानी समिति के अध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी ने दिया।
सी एन आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट...



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.