स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय लखनादौन
अनुशासन की उड़ाई जा रही धज्जियां बना अय्याशी का अड्डा।
सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
जिला सिवनी के तहसील लखनादौन अंतर्गत बना शासकीय महाविद्यालय जिसमें अनुशासन की उड़ाई जा रही धज्जियां जिसमें दिन दहाड़े शराब पीकर जा रहे लड़के कर रहे हैं कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़ खानी।
आखिर कब? तक अपने आपको छात्राएं करेंगी सुरक्षित महसूस।
महाविद्यालय मैं चार चार चपरासी होने के बावजूद भी महाविद्यालय परिसर में कैसे घुसने दिया जा रहा है ऐसें शराबियों को अंदर। क्या? महाविद्यालय के अनुशासन की नही है किसी भी शिक्षक या प्राचार्य को बिलकुल भी कद्र।
आखिर महाविद्यालय के पहले गेट पर क्यों? नहीं बैठते कॉलेज के चपरासी क्या? पहले गेट पर बैठना ही नहीं चाहते
ठीक कल दिनांक :- 06/12/2022 को कॉलेज परिसर में जैसे ही कुछ छात्राएं महाविद्यालय परिसर में प्रवेश की ठीक महाविद्यालय की सीढ़ियों मैं कुछ लड़के शराब पीकर बैठे हुए थे जैसे ही छात्राएं उनके पास पहुंची बोरोप्लस मांगने के बहाने गंदे गंदे शब्दों का प्रयोग करने लगे और मारने की धमकी देने लगे।
छात्राएं घबड़ाकर अपनी सहेलियों को कॉल किया ये समस्या को देखते हुए तुरंत जी एस यू के ब्लॉक उपाध्यक्ष गोविंद उइके जी ने पहुंचकर तुरंत परिजनों को फोन लगाया और 100 डायल कर तुरंत पुलिस प्रशासन मौके मैं पहुंचकर शराबियों को थाने ले जाया गया।
इस प्रकार से गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के पदाधिकारी गोविंद उइके की मदद से ऐसे इर्द गिर्द घूम रहे कॉलेज परिसर में आवारा लोगों को सीख दिलाने लायक सराहनीय कार्य किया गया।
गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन हमेशा से ही छात्रों के हित के लिए कार्य करते आ रहा है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.