गुण्डरदेही । गुरुवार को पैरी में 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत का वर्षगांठ स्वर्णिम विजय दिवस के रूप में मनाया गया अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि हम देश के वीर जवानों के ऋणी हैं जब बार्डर पर जवान जागता है तब हम अपने घरों पर चैन की नींद सो पाते हैं हमारे देश के वीरों में अद्भुत साहस है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण 1971 की जंग में देखने को मिली हमारे जवानों ने दुर्गम ऊंचे-ऊंचे बर्फीले पहाड़ों में लड़ाई लड़ते हुए दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया जवानों के हौसलों के सामने 93 हजार से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था इस दौरान श्री निषाद ने कार्यक्रम में सैनिकों के माता-पिता का सम्मान किया कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू जनपद सदस्य रमा ठाकुर, किशोरी लाल साहू भानुमति साहू चंद्रकुमार साहू टेकराम डड़सेना पूर्व सैनिक सेवा परिसद अध्यक्ष नंदकिशोर साहू रूपम देशमुख मनीष सेन तामेश्वर मानिकपुरी उपस्थित थे
CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.