धान खरीदी केंद्र परासी में अव्यवस्थाओ का आलम किसानों से खुली लूट....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/ मरवाही-जनपद पंचायत मरवाही के परासी धान खरीदी केंद्र में किसानों को काफी किल्लत का सामना करना पड़ रहा।जनपद सदस्य आयुश कुमार मिश्रा ने बताया कि बार बार प्रशासन को समस्याओ से अवगत करवाया गया है। लेकिन बघेल सरकार में किसानों का कार्य नही हो रहा।सुगम सड़क योजना के माध्यम से धान खरीदी केंद्र परासी वहीं होम्योपैथी हॉस्पिटल आयुष्मान हॉस्पिटल आदि के पहुँच मार्ग की माँग किया था लेकिन आज पर्यन्त तक नही बन पाया जिससे 1किसान का ट्रेक्टर उस सड़क में पलट गया।धान खरीदी में किसानों से प्रति बोरा 40 किलो 41किलो धान लिया जा रहा है जो किसानों से खुली लूट है।न शौचालय की सही व्यवस्था है न पेय जल के लिए व्यवस्था है।किसानों को लूटने का काम बघेल सरकार कर रही जिसका विरोध और रोष किसानों में व्याप्त है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.