Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 14, 2022

भाजपा की गुंडागर्दी के विरोध में कांग्रेस उतरी सड़क पर फरार आरोपी के साथ खड़ी भाजपा व डा.रमन का पुतला जलाया विरोध प्रदर्शन,पुतला दहन में सैकड़ों कांग्रेसजन हुए शामिल कानून के रखवालों पर भी हाथ डालने से नहीं डर रहे भाजपाई _ कांग्रेस भूपेश सरकार की लोकप्रियता से भाजपा बैखला गई है_ नीलू चंद्रवंशी

 भाजपा की गुंडागर्दी के विरोध में कांग्रेस उतरी सड़क पर



फरार आरोपी के साथ खड़ी भाजपा व डा.रमन का पुतला जलाया 


विरोध प्रदर्शन,पुतला दहन में सैकड़ों कांग्रेसजन हुए शामिल 


कानून के रखवालों पर भी हाथ डालने से नहीं डर रहे भाजपाई _ कांग्रेस 


भूपेश सरकार की लोकप्रियता से भाजपा बैखला गई है_ नीलू चंद्रवंशी



कवर्धा।कवर्धा में भाजपा के द्वारा शांति व्यवस्था को भंग करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरी तथा भाजपा सहित पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह का पुतला जलाया। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री पर अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए गुंडागर्दी करवाकर कवर्धा का शांत माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। 

सैकड़ों कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पुतला दहन कार्यक्रम सिग्नल चौक में कबीरधाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलकंठ (नीलू) चंद्रवंशी के नेतृत्व में किया गया।6 दिसंबर को भाजपा के प्रदर्शन के दौरान अनुसूचित जाति के पुलिस आरक्षक के साथ धक्का मुक्की कर अश्लील गाली देने वाले भाजपा के सौरभ सिंह के बचाव में पूरी भाजपा के सामने आने के विरोध में कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम  आयोजित किया गया था।भाजपा के प्रदर्शनों में उत्पात मचाते दिखने वाले सौरभ सिंह के खिलाफ पुलिस आरक्षक के साथ हुई घटना के मामले में कवर्धा के कोतवाली थाने में अपराध दर्ज किया गया है।सौरभ सिंह को फरार बताया गया है जिसकी पैरवी भाजपा के नेतागण कर रहे हैं।


सरकार डाल रही जनता के जेब में पैसा,सभी लोग खुशहाल


पुतला दहन कार्यक्रम में नीलू चंद्रवंशी  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है ।छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए दिन रात कार्य कर रही है। कवर्धा सहित पूरे कबीरधाम जिले में कवर्धा के विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  मोहम्मद अकबर राज्य सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहना रहे हैं।कवर्धा व कबीरधाम का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजना से सभी वर्गों के लोगों को लाभ हुआ है।छत्तीसगढ़ सरकार अपनी योजनाओं से अलग अलग सभी वर्गों के लोगों के जेब में पैसे डाल रही है।छत्तीसगढ़ के मजदूर,किसान, नौजवान, गरीब वर्ग, महिला,व्यापारी,छोटे दुकानदार सभी लोग खुश हैं।भूपेश बघेल सरकार,कांग्रेस पार्टी और मोहम्मद अकबर की लोकप्रियता से भारतीय जनता पार्टी के लोग बौखला गई है,भाजपाई विचलित हो गए हैं। मुद्दा विहीन भारतीय जनता पार्टी कवर्धा में उलूल जुलूल हरकतें कर कवर्धा की शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रही है। इससे आम जनता परेशान हो रही है।

 जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सौरभ सिंह द्वारा पुलिस आरक्षक के साथ जबरदस्ती धक्का-मुक्की कर गाली गलौच किया गया , जिस पर कवर्धा थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।उस आरोपी को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है जो कि गलत है ।कानून के रखवाले के साथ अपराध करने वाले को उसके अपराध की सजा मिलना ही चाहिए। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग सौरभ सिंह के साथ खड़े हुए हैं।ये दर्शाता है कि गुंडागर्दी करना भाजपा की प्रवृत्ति है तथा उनके संस्कार इसी तरह के है।


प्रदर्शन में सभी प्रमुख  कांग्रेसजन हुए शामिल हुए.                            CNI NEWS कवर्धा छतीसगढ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad