रायपुर: राज्य महिला आयोग (State Women’s Commission) में महिला उत्पीडऩ से संबंधित मामलों की जनसुनवाई के दौरान सोमवार को अवैध संबंध (Chhattisgarh Love Story) का अजीब मामला आया। महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया कि गरियाबंद जिले के एक शिक्षक की दूसरे पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति किसी और महिला के साथ लिव इन में रह रहा है।
पीड़ित महिला ने आयोग के बताया कि मेरे पति की पहली पत्नी किसी दूसरे पुरुष के साथ भाग गई थी। जिससे तलाक के बाद मुझसे चूड़ी प्रथा से शादी किया था। शादी के कुछ माह बाद मेरे पति एक अन्य महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे।
फिर फरवरी 2022 में उससे विवाह कर लिया और मुझसे अप्रैल 2022 से अलग रहने लगा। इस दौरान पीड़ित महिला का पति व तीसरी महिला ने स्वीकार कि वे दोनों लिव इन मे रह रही थीं। इस पर आयोग अध्यक्ष ने लिव इन में रह रही महिला को नारी निकेतन भेजने के साथ पीड़ित महिला से कहा कि वहा अपने पति के खिलाफ शिक्षा विभाग में सम्पूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत कर विभागीय कार्रवाई करा सकतीं हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.