Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 30, 2022

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अतंर्गत विवाह की तिथियां निर्धारित

 


सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

सिवनी म.प्र. शासन सामाजिक न्याय एवं नि: शक्तजन कल्याण विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना ( संशोधित योजना -2022) अंतर्गत विकास खंड स्तर (जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय सहित) पर माह फरवरी एवं मार्च 2023 में 200-200 जोड़े का सामूहिक अन्य विवाह/निकाह कार्य क्रम का आयोजन किया गया है। कार्य क्रमानुसार विकास खंड लखनादौन में 14 फरवरी 2023 दिन मंगलवार, विकास खंड धनौरा में 16 फरवरी 2023 दिन गुरुवार, विकास खंड घंसौर में 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार, विकास खंड केवलारी में 23 फरवरी 2023 दिन गुरुवार, विकास खंड कुरई में 24 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार विकास खंड सिवनी में 27 फरवरी 2023 दिन सोमवार, विकास खंड छपारा में 28 फरवरी 2023 दिन मंगलवार एवं विकास खंड बरघाट में 06 मार्च 2023 दिन सोमवार तथा नगरपालिका सिवनी में 13 मार्च 2023 दिन सोमवार को निर्धारित किया गया है।

         मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह आयोजन संबंधी उक्त तिथियां विवाह पोर्टल पर दर्ज है।

     हितग्राहियों की पात्रता की जांच हेतु जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर समिति द्वारा की जाएगी। जांच पश्चात प्राप्त सभी आवेदनों की पात्रता (पात्र एवं अपात्र दोनों) के विवरण को विवाह पोर्टल में दर्ज किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad