सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
आज दिनांक 14 दिसम्बर, 2022
सिवनी जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि बुधवार 14 दिसम्बर को गठित निरीक्षण दल द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बरघाट, शासकीय उमावि बोरीकलां एवं शासकीय हाईस्कूल पौनिया का निरीक्षण श्री आर.आर.मेहता सहायक संचालक, श्री विपनेश जैन एपीसी एवं श्री अनुराग सक्सेना, डीव्हीसी द्वारा विद्यालयों की व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं कक्षा 9वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणाम बेहतर करने के लिए बच्चों को सुझाव दिये गये कि किस तरह परीक्षा परिणाम बेहतर लाना है। प्रत्येक विद्यालय में शिक्षकों से चर्चा कर परीक्षा परिणाम सुधार हेतु चर्चा की गई। जिन विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा नवाचार कर परिणाम बेहतर करने की प्रयास किये जा रहे है, उससे अवगत हुए। निरीक्षण उपरांत उत्कृष्ट विदयालय सिवनी में गणित विषय के नवनियुक्त शिक्षक एवं म.ल.बा. शास.क.उमावि सिवनी में अंग्रेजी तथा विज्ञान विषय के प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को परीक्षा परिणाम बेहतर करने के सुझाव दिये गये।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.