संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबीरधाम जिले का दबदबा
कबीरधाम जिले ने संभाग के सभी छहः जिलों को हराकर पचरम लहराया
फुगड़ी, गेड़ी दौड़ और बिल्लस खेल में कबीरधाम जिले ने बाजी मारी
गेड़ी दौड़ में सभी उम्र के खिलाड़ी धावक बने
कवर्धा, 13 दिसम्बर। भिलाई में आयोजित दो दिवसीय दुर्ग संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता में फुगड़ी, गेड़ी दौड़ और बिल्लस खेल में कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने फिर से अपनी छत्तीसगढ़िया खेल का जादू बिखेर दिया है।
इन तीनों खेलों में कबीरधाम जिले के प्रतिभागियों ने संभाग के अन्य छहः जिले के खिलाड़ियों पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पर अपना मुकाम हासिल कर लिया है। इन खेलों के प्रतिभागी अब जल्द ही संभाग स्तर का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपियाड में खेलों को प्रदर्शन करेगे। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने सभी धावक खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर संभाग को नाम रौशन करने की शुभकामनाएं दी है. CNI NEWS कवर्धा छतीसगढ से अनवर खान की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.