जनपद उप चुनाव में खिलेश्वरी सिन्हा बनाई गई प्रत्याशी
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद -जनपद पंचायत के होने वाले क्षेत्र क्रमांक 11 के उप चुनाव के लिए ग्रामीण मण्डल बालोद द्वारा श्रीमती खिलेश्वरी दिनेश सिन्हा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। ग्राम हथौद में इसकी घोषणा की गई। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय,पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी ,पूर्व सांसद चंदू लाल साहू ,भरत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कृष्णकांत पवार जिलाध्यक्ष, पवन साहू अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रदेश, जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू,प्रेम साहू मण्डल अध्यक्ष, सुरेन्द्र देशमुख चुनाव प्रभारी ,पालक ठाकुर, कल्याण साहू,मण्डल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा,बिरेन्द्र साहू साहू,श्रीमती दीपा साहू,श्रीमती प्रेमलता साहू,श्रीमती कृतिका साहू ,खिलेश्वरी साहू,तोमन साहू, विनोदगिरी गोस्वामी, गणेश साहू ,सरपंच लीला राम डड़सेना, सरपंच दिनेश सिन्हा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।
कल सुबह10बजे जिला भाजपा कार्यालय में जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में खिलेश्वरी सिन्हा द्वारा नामांकन दाखिल किया जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.