Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 23, 2022

सरस्वती शिशु मंदिर गणेशगंज में हुआ गणित एवं आनंद मेले का आयोजन,

 सरस्वती शिशु मंदिर गणेशगंज में हुआ गणित एवं आनंद मेले का आयोजन,


सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवासत रामानुजन की जयंती पर हुआ आयोजन,

नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने बनाए गणितीय सिद्धांत की आकृतियां,

विभिन्न व्यंजनों से तैयार किए पकवान के लगाये मेले में स्टॉल 

गणेशगंज:-

भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर आज सरस्वती शिशु मंदिर गणेशगंज में  धूमधाम के साथ गणित मेला एवं आनंद मेला का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा श्रीनिवास रामानुजन की छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर दीप मंत्र के साथ किया गया। इस आयोजन में गणित विषय के अंतर्गत सभी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा अरुण से लेकर अष्टम तक के भैया बहिनों ने बहुत ही उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

गणित मेला के बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भैया बहिनों द्वारा लगाये गये आनंद मेले में विभिन्न स्टालों का आनंद भी लिया।

इस दौरान स्कूल के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के द्वारा गणितीय संबंधी विभिन्न सिद्धांतों का चित्रण बड़े ही सरल तरीके से किया गया तथा विभिन्न आकृतियां बनाई गई इस अवसर पर आनंद मेले का भी आयोजन हुआ जहां ने मुन्ने विद्यार्थियों ने अपने घर से बना कर लाए विभिन्न व्यंजनों  से बनाई गई खाने की सामग्री के स्टाल लगाए जहां इस मेले में बड़ी संख्या में धन्य होने छात्र छात्राओं के अभिभावकों के साथ ग्रामीण जनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। जिन्होंने मेले में पहुंचकर नन्हे-मुन्ने बच्चों का हौसला बढ़ाया इस गणित एवं आनंद मेले के कार्यक्रम आयोजन में सरस्वती शिशु मंदिर गणेशगंज के समस्त शिक्षक गणों का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad