भाजपा ने किया नगर निगम का घेराव एवं जंगी प्रदर्शन।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर - नगर निगम रायपुर के 70 वार्डों में हो रही मूलभूत समस्याओं और व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष जयंती पटेल एवं नेताप्रतिपक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में निगम का घेराव किया गया।
नगर निगम का मूलभूत कार्य। बिजली, पानी और साफसफाई होता है,मगर निगम द्वारा इन सभी कार्यों में
लापरवाही बरती जा रही है।
कांग्रेस के महापौर द्वारा संपत्ति कर आधा करने का वादा किया गया था,जो पूरा नहीं किया गया है। इसके साथ ही अनेकों समस्याओं को आज तक शहरवासियों को झेलना पड़ रहा है।
पट्टा, उद्यानों को उजाड़ कर चौपाटी का निर्माण कर बेचा जा रहा है । साइंस कालेज मैदान में चौपाटी बनाने का विरोध पिछले दिनों किया गया। मकानों के नियमितीकरण के नाम से जनता को ठगा जा रहा है।
आज के इस घेराव में कार्यकर्ताओं ने बेरिकेडिंग तोड़ दिया। पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ झूमा झटकी हुई। पुलिस को मंच से वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार न करने की चेतावनी दी गई।
आज के इस घेराव में भाजपा के सभी 70 वार्डों के कार्यकर्ता, सहित मंडल प्रभारी, पदाधिकारी, पार्षद एवं सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेश मूणत, श्रीचंद सुंदरानी,नंदे साहू, सहित संजय श्रीवास्तव,केदार गुप्ता, मोतीलाल साहू, रमेश ठाकुर, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, मृत्युंजय दुबे,होरी लाल देवांगन, सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.