इंतजार हुआ खत्म,शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -वर्षो से जिस बात का इंतजार प्रदेश वासियों को था,वह अब पूरा होने वाला है। न्यूजीलैंड के साथ होने वाले तीन वनडे मैच सीरीज का दूसरा मैच 21 जनवरी 2023 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
BCCI भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को मेजबानी सौंपी है।
परसदा में स्थित इस अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आई पी एल,टी-20चैलेंजर ट्राफी, रणजी ट्रॉफी के मैच एवं घरेलू क्रिकेट के सभी प्रकार के मैच खेले जा चुके हैं।
रायपुर स्थित यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भारत का दूसरा और विश्व चौथा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.