भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में होगी भाजपा की जीत : राधेलाल नाग
भाजपा नेता राधेलाल नाग ने घर घर जाकर किया जनसंपर्क
भानुप्रतापपुर/कांकेर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के जीत के लिए घर घर जाकर जनसंपर्क जोर सोर से प्रचार प्रसार मे लगे हे । भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव मैं भाजपा की जीत के लिए जनसंपर्क ना ब्रह्मानंद नेताम के जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता राधेलाल नाग ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल झूठ फैला कर और भ्रम फैलाकर लोगों को धोखा देने का काम कर रहे है। भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। और प्रदेश की कांग्रेस सरकार फिर से भानूप्रतापपुर की जनता को ठगने के लिए झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने 4 वर्ष कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस ने कभी भानूप्रतापपुर के विकास के लिए कोई उचित पहल नहीं किया जिसे क्षेत्र की जनता भलीभांति समझती है और होने वाले इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारा जवाब देंगे।
भाजपा वरिष्ठ नेता राधेलाल नाग ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए जरा सा भी कार्य नहीं किया है और वही केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा लगातार लोगों की जरूरत को देखते हुए जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उसे भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता तक नहीं पहुंचने दे रही है। उन्होंने कहा कि भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता की आशीर्वाद से भाजपा की जीत और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जनता की ओर से करारा हार का सामना करना पड़ेगा कांग्रेस का किया कार्य का उनका जवाब जनता से मिलेगा।
पखांजुर/ बांदे से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट --


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.