रायपुर/गरियाबंद/2022 / छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व और पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू आज माघी पुन्नी मेला की तैयारियों का जायजा लेने राजिम पहुंचे। उन्होंने चौबेबांधा मार्ग पर चिन्हांकित जमीन में इस वर्ष प्रस्तावित राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही स्थाई संरचना और विकास के लिए किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया और महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
उन्होंने स्थल से नदी तक फोरलेन सड़क और पाथवे निर्माण, ग्राउंड लेवलिंग कार्य, स्टेज निर्माण, धर्मशाला निर्माण इत्यादि विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए और पर्यटन, धर्म तथा मेला को दृष्टिगत रखते हुए स्थाई रूप से विकास कार्य किया जाना चाहिए। श्री साहू ने साधु संतों के लिए स्थाई आवास, मंच, शिल्प, महिला समूहों के लिए स्थाई दुकान और अलग-अलग अप्रोच रोड निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया।
इस दौरान जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.