Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 10, 2022

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेज कुँवर नेताम मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के प्रवास पर रही

 मोहला/चौकी - शिक्षण संस्थाओं, छात्रावासों तथा बाल देखरेख संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने 9 दिसंबर को शासकीय पोस्ट मैट्रिक छात्रावास मोहला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चो से चर्चा कर उनकी बुनियादी सुविधाओ के संबंध मे जानकारी ली।


शौचालय स्वच्छ व साफ, खेलकूद का पर्याप्त सामाग्री, लाईट, पंखा शिक्षक सहित आदि विषयों से रूबरू हुए एवं शाला प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शासकीय प्रि मैट्रिक छात्रावास मोहला का निरीक्षण किया गया। कक्षा 11वीं के बच्चों से चर्चा कर आयोग की अध्यक्ष तेज कुँवर नेताम द्वारा राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट स्वामी आत्मानंद अग्रेंजी माध्यम विद्यालय के बारे मे जानकारी देते हुए बताया गया

कि बच्चों के सुनहरा एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए राज्य सरकार तत्पर एवं प्रयासरत् है।उन्होंने बच्चों को बताया कि बच्चों के अधिकारो की रक्षा एवं शोषण से रोकथाम के लिए राज्य बाल संरक्षण आयोग का गठन किया गया है जिसके द्वारा बच्चों की समस्याओं को सुनने के लिए टोल फ्री नम्बर 18002330055 जारी किया गया है।

तेज कुँवर नेताम द्वारा बच्चों को बताया गया कि मोबाईल के निरंतर प्रयोग से दिमाग की गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, बच्चों के सोचने-समझने की क्षमता मे कमी हो रही है, बच्चे अपने अभिभावक पर निर्भर होते जा रहे है,

चिड़चिड़ापन का शिकार होना एवं नींद पूरी न हो पाना आदि दुष्परिणाम के शिकार होते जा रहे है। अध्यक्ष तेज कुँवर नेताम द्वारा 9 दिसंबर को प्री मैट्रिक छात्रावास एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने हॉस्टल में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बच्चों से चर्चा कर सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान  बच्चो एवं कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। निरीक्षण के दौरान बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष अध्यक्ष तेज कुँवर नेताम कन्हैया सिंह राजपूत धनंजय पांडे मनीष कौशिक उपस्थित रहे।

सी एन‌‌‌ आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की   रिपोर्ट....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad