खबर का असर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के औंधी में मिला अवैध शराब का जखीरा
▶️ *खबर का असर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के औंधी में मिला अवैध शराब का जखीरा*
▶️ *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल एवं औंधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
▶️ *अवैध शराब बिक्री करने वालों पर रखी जा रही पैनी नजर*
▶️ *वही चिल्हाटी थाना क्षेत्र से लगे महाराष्ट्र बॉर्डर के क्षेत्र में हो रही शराब बिक्री पर क्या लगेगा विश्राम*
▶️ *क्या अन्य राज्य के सीमा का फायदा उठाकर बड़े कोचिए करते रहेंगे अवैध शराब का धंधा*
पुलिस अधीक्षक यदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार व अनुविभागिय पुलिस मानपुर के मार्गदर्शन में थाना औंधी पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम साल्हेभट्टी में घेराबंदी कर आरोपी गणेश भूरा पिता बलिया भूरा उम्र 31 वर्ष निवासी साल्हेभट्टी को धर दबोचा गया जिसके कब्जे से 3 पेटी गोवा शराब, 1 पेटी बैगपाइपर शराब, 1 पेटी मैकडॉवेल नंबर-1, 06 बोतल 8pm शराब, 5 कैन बियर 5000 एवं 15 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय जुडिशल रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना औंधी पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।
विभिन्न खबरों एवं सोशल मीडिया की माध्यम से लगातार जिले में हो रहे अवैध शराब के धंधे पर खबरें प्रकाशित की जा रही थी। वही मामले की गंभीरता को लेकर के एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बने रहे तथा शराब के अवैध धंधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी ने अपने सभी अपने सभी थाना प्रभारियों को विशेष रुप से इस अवैध धंधे पर लगाम लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिससे जिले में अवैध धंधे को संचालित करने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते कई शराब कोचीए भूमिगत होते हुए भी सुनाई में आ रहे है।
अब देखना यह है कि औंधी थाना क्षेत्र में जिस प्रकार से बड़ी कार्रवाई की गई।वैसे ही कार्रवाई क्या महाराष्ट्र सीमा से लगे चिल्हाटी थाना क्षेत्र में भी देखने को मिलेगी। दूसरे राज्य की सीमा का फायदा उठा कर के अवैध शराब का धंधा करने वाले बड़े मगरमच्छ बड़ी ही बेफिक्री से अपने अवैध शराब के धंधे को अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं। अब आगे इन लोगों पर क्या कार्रवाई होती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। बरहाल इस प्रकार की ताबड़तोड़ कार्यवाही से कोचीयों के हाथ पांव जरूर फूल गए होंगे।
अवैध शराब बेचने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी
देवेंद्र दर्रो
थाना प्रभारी औंधी
आगे खबरों के लिए बने रहे सी एन आई न्यूज़ से



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.