Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 25, 2022

विधायक दिनेश राय मुनमुन आयोजित दंगल व चौपड़ प्रतियोगिता मे हुए शामिल

 


सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

सिवनी- आज दिन- रविवार, दिनांक 25/12/2022 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन विशाल ईनामी दंगल एवं राज्य स्तरीय चौपड़ प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल हुए।


सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बलारपुर मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विशाल ईनामी दंगल एवं मढ़ई कार्यक्रम विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन मुख्य अतिथि मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे ग्राम बलारपुर पहुंचने पर आपने ग्राम मे स्थित मंदिर मे माता के दर्शन व पूजन किया। वहीं ग्रामीण जनों द्वारा ढोल-बाजे से भव्य आगवानी की गयी। तत्पश्चात दंगल समिति के पदाधिकारियों ने विशाल संख्या मे मौजूद कुश्ती प्रेमियों की उपस्थिति मे फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया।

इसके पश्चात आपने कुश्ती मैदान मे फीता काटकर कुश्ती प्रारंभ कराया। इस दौरान विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने मैदान पर पहलवानों से परिचय प्राप्त कर उपस्थित जनों पर पुष्ष वर्षाकर आत्मीय अभिवादन किया।

इस अवसर पर सर्वश्री प्रवेश राय हर्ष अध्यक्ष, संतोष राय, संयोजक, हजारीलाल उइके, अशोक सिरसाम, बाबा पहलवान, रोहित ठाकुर, लछ्छू प्रकाश साहू, तुलसीराम सूर्यवंशी, दादूराम राय, अभिषेक राय, सरवन साहू, राजू राय सरपंच, रामस्वरूप राय, संदीप साहू, सुभाष साहू,

रमेश बघेल जी सहित बडी संख्या मे दंगल प्रेमी बंधुओं व ग्रामवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही। उक्त कार्यक्रम के पूर्व मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन सिवनी नगर के समीपस्थ लूघरवाडा के कृष्णा लान मे आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विशाल चौपड़ प्रतियोगिता 2022 के शुभारंभ अवसर पर मुख्य आतिथि के रुप मे पहुंचे।

जहां पर प्रतियोगिता समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर सर्वश्री सुरेन्द्र शेरु माल्या, सुदर्शन सुनील बघेल, सतीश चौहान, चुन्नीलाल जंघेला, दीपक राजपूत, वीरेन्द्र सनोडिया ,सुधीर बघेल, सहित खिलाड़ी गणों की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad